HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

संदलपुर के पास रेल पटरी टूटी

ग्वालियर. मंगलवार की दोपहर संदलपुर खंड पर अचानक रेल पटरी टूट गई। रेलवे ने सतर्कता बरतते हुए अप रेल मार्ग को 45 मिनट के लिए बंद कर दिया। रेल पटरी में आंशिक सुधार करने के पश्चात ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

दोपहर में लगभग सवा दो बजे यहां रेलवे को सूचना मिली कि संदलपुर के पास रेल पटरी टूटी हुई है। सूचना मिलने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मौके पर पहुंचाया गया।

उन्होंने टूटी पटरी को जोड़ा और ट्रेनों के संचालन की सूचना परिचालन विभाग को दी। उसके पश्चात सिथौली में खड़ीं मंगला एक्सप्रेस को भोपाल के लिए रवाना किया गया। ग्वालियर स्टेशन पर मालगाड़ियां खड़ीं रहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: