News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. गुरुवार को डे-नाइट भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान जेएएच समूह में मेडिकल हाई अलर्ट रहेगा। शहर में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान जैसी तैयारियां जेएएच समूह प्रशासन ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डे-नाइट क्रिकेट मैच के लिए की हैं।
जीडीसीए के पत्र पर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने जेएएच समूह प्रशासन को मैच के दौरान संभावित चिकित्सा सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैच के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को अस्पताल में सर्जरी विभाग में दस व आथरेपेडिक विभाग में छह बेड रिजर्व रखे गए हैं।
अस्पताल समूह के सहायक अधीक्षक डा.कमल भदौरिया ने बताया कि आईसीयू में एक वीआईपी वार्ड व दो बेड रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा एक आपरेशन थिएटर संक्रमण रहित कर रिजर्व किया जा रहा है।
आईसीयू में एक विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम डच्यूटी पर रहेगी इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञ डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व जीवन रक्षक उपकरण व दवाओं से युक्त एक एम्बुलेंस मैच स्थल कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम पर रहेगी और दूसरी एम्बुलेंस जेएएच समूह में अलर्ट खड़ी रहेगी।
विदेशी दर्शकों पर नजर रखी जाए
शिवसेना के जिला प्रमुख राम भारतीय ने राज्य की गुप्तचर एजेंसी से मांग की है कि 15 नवंबर को भारत-पाक क्रिकेट मैच को देखने के लिए ग्वालियर आने वाले विदेशी दर्शकों पर नजर रखी जाए।