bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

होटल, विवाह स्थल व पार्किग पर लगेगा कर

जयपुर. कोटा नगर निगम ने होटलों, पार्किग स्थलों, डेयरी, रेस्त्रां, विवाह व अन्य समारोह स्थलों पर नया कर लगाने की तैयारी कर ली है। कर लगने से कोटा में कोचिंग क्लासेज के लगभग 40 हजार स्टूडेंट्स को मेस और टिफिन सेंटरों के भोजन का अधिक दाम चुकाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त विवाह स्थलों का किराया भी ज्यादा हो जाएगा।

नए नियमों के तहत विवाह स्थल, मिठाई की दुकान, डेयरी, होटल, रेस्त्रां और बेकरी खोलने के लिए भी निगम से लाइसेंस लेना पड़ेगा। यह फूड लाइसेंस से अलग होगा। इसके लिए हर साल कर के रूप में निश्चित राशि चुकानी होगी। पार्किग व्यवस्था के लिए भी नए नियम बनाने की तैयारी है। इसके तहत निजी संस्थानों को अपनी जमीन पर पार्किग के लिए भी निगम से लाइसेंस लेना पड़ेगा। लाइसेंस की राशि नगर निगम की अधिकृत समिति निर्धारित करेगी। नगर निगम की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को स्वायत्त शासन और स्थानीय निकाय विभाग ने मंजूर कर लिया है। राजपत्र में प्रकाशन होने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

* पार्किग स्थलों, होटलों, रेस्त्रां, मेस, टिफिन सेंटर, डेयरी व विवाह-समारोह स्थलों पर करों के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
—प्रभुसिंह राठौड़, सहा. विधि सलाहकार, स्वायत्त शासन और स्थानीय निकाय विभाग

* नए कर लगाने से पहले निगम की बोर्ड बैठक में चर्चा नहीं की गई। पार्षदों को विश्वास में लिए बिना करों का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया। प्रस्ताव बनाने से पहले प्रभावित पक्ष का अध्ययन नहीं किया गया।
—राकेश सोरल, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

* राज्य सरकार ने पार्किग और होटल बायलॉज के तहत कर लगाने की मंजूरी दे दी है। इस माह के अंत तक राजपत्र में अधिसूचना जारी हो जाएगी और उसके साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
—सतीश बारूपाल, आयुक्त, नगर निगम

किस पर कितना टैक्स (रु. में) होटल, विश्राम गृह व हॉस्टल:
4 स्टार और ऊपर की श्रेणी के होटल- 30,000
3 स्टार होटल- 20,000
2 स्टार होटल तक- 15,000
नॉन स्टार साधारण होटलें- 10,000
20 कमरों से अधिक के होटल- 10,000
10 से 20 कमरों तक के होटल- 8,000
10 कमरों तक के होटल- 5,000
मोटल्स, विश्रामगृह, गेस्टहाउस व हॉस्टल- 5,000
पर्यटन हाउस- 5,000
धर्मशाला और मुसाफिरखाना- 500

मेस व अन्य स्थल:
विशिष्ट श्रेणी के मेस, रिसोर्ट और रेस्त्रां- 5,000
ए श्रेणी के लॉज, केंटीन, भोजनालय, ढाबा- 3,000
बी श्रेणी के लॉज, केंटीन, भोजनालय, ढाबा- 2,000
सी श्रेणी के लॉज, केंटीन, भोजनालय, ढाबा- 1,000
व्यवस्थित शोरूम- 2,000
साधारण रूप में विक्रय- 500

विवाह व समारोह स्थल:
ए श्रेणी- 20,000
बी श्रेणी- 15,000
सी श्रेणी- 10,000





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: