bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

भारत, पाक टीम ग्वालियर पहुंचीं

ग्वालियर. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के चौथे वनडे मैच के लिए मंगलवार की शाम दोनों ही टीमें ग्वालियर पहुंची। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का महाराजपुरा विमानतल और होटल में स्वागत हुआ। डे-नाइट वनडे मैच कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर 15 नवंबर को खेला जाएगा। dhoni

भारत-पाकिस्तान टीम ने लखनऊ से उड़ान भरी और शाम 4.30 बजे विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर चार्टर विमान उतरा। विमान से सबसे पहले सफेद टी-शर्ट और कैमिल कलर की पेंट पहने शोएब अख्तर और इसके बाद सफेद टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उतरे।

विमानतल पर छोटी-छोटी बच्चियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर को जैसे ही बच्ची ने तिलक लगाया उन्होंने उसे गोद में उठाकर गले लगा लिया।

विमानतल के बाहर दोपहर से ही खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई थी। पुलिस का कड़ा पहरा होने के कारण प्रशंसक खिलाड़ियों के नजदीक नहीं आ पाए। विमानतल से सबसे पहले शोएब अख्तर और युसुफ मोहम्मद बाहर आए और दर्शकों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया, इसके बाद जैसे ही सचिन तेंदुलकर निकले प्रशंसकों ने जोशीले अंदाज में उनका स्वागत किया।teams

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीधे बस में चढ़ गए। इसके बाद एक-एक करके दोनों ही टीमों के शेष खिलाड़ी सीधे बस में बैठते गए। विमानतल से ताज ऊषा किरण होटल तक कई स्थानों पर क्रिकेटप्रेमी हाथ हिलाकर भारत और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का स्वागत करते नजर आए।

टीम के साथ कामेंट्रेटर रमीज राजा और इयान बिशप भी आए। सुरक्षा व्यवस्था के कारण उनकी गाड़ियां एयरपोर्ट के लाउंज तक नहीं आने के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दोनों टीमों की अगवानी कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक वीके सूर्यवंशी ने की।

होटल पहुंचने पर भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परम्परागत रूप से स्वागत किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने होटल पहुंचने पर हल्का सनैक्स लिया और आराम के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: