bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा थर्मल स्टेशन की सभी इकाइयां चालू

कोटा. कोटा सुपर पावर थर्मल स्टेशन की सभी छह इकाइयों में मंगलवार को फिर से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली उत्पादन ठप हो गया था। उधर, थर्मल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट ट्रांसफार्मर का इंसुलेशन खराब होने की वजह से इकाइयां ठप हरुई। थर्मल के ठप पड़ने से साढ़े पांच घंटे तक उत्पादन पूरी तरह बंद रहने से लाखों यूनिट बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ।

* यह काफी पुराना ट्रांसफार्मर था। एक महीने पहले ही इसका रखरखाव किया गया गया था। —टी.के.बरड़िया, मुख्य अभियंता, थर्मल

* 220 केवी जीएसएस पर कोई गड़बड़ी नहीं थी। ट्रांसफार्मर जलने से मामूली प्रभाव पड़ा। बाद में लोड दूसरे ट्रांसफार्मरों पर स्थानान्तरित कर दिया गया। —आर.पी.सोनी, एसई, प्रसारण निगम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: