HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पुरानी रंजिश पर बलवा

बिलासपुर. पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के 7 लोगों ने मिलकर तीन युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा कायम कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनी लाइन निवासी छोटे खान, इग्नू खान, एजाज बख्श, बाबा व 3 अन्य की विवेक शर्मा, शिवकुमार गुड्डा व जय जुनेजा से पुरानी रंजिश थी।

सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे विवेक अपने दोनों साथियों के साथ कहीं जाने के लिए घर से निकला। वह जूनी लाइन स्थित रोहित लाज के पास पहुंचा ही था कि छोटे खान व उसके साथियों ने तीनों को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद वे गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई।

उन्होंने तीनों युवकों के साथ हाकी स्टिक, बत्ता, बेल्ट व हाथ-मुक्के से मारपीट की। इससे तीनों को चोट पहुंची। तीनों युवक सिटी कोतवाली पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने सभी 7 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। विवेक को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

झुलसे व्यक्ति की मौत
आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिम्स चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामला हर्िी थाना क्षेत्र का है। हर्िी माइंस निवासी 40 वर्षीय श्यामकुमार पिता प्रेमलाल सोमवार की रात लगभग 9:30 बजे चूल्हे से जल गया था।

80 फीसदी झुलसी हुई हालत में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। बर्न यूनिट में उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: