HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

रंग दिखाने लगी ठंड

बिलासपुर. ठंड ने धीरे-धीरे अपना तेज प्रभाव दिखाना प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश के सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान में 13.8 तो अंबिकापुर में 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ गई है। प्रदेश में ठंड का असर तेज होता जा रहा है। सुबह की धूप सुहाने लगी है, वहीं शाम होते लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है।

सड़क पर रात गुजारने वालों को अपनी सुरक्षा के लिए टायर जलाना पड़ रहा है। शहर में बस स्टैण्ड चौराहा, रेल्वे स्टेशन, सीपत चौक में गरीब तबके के लोगों को आग के सहारे रात गुजारते देखा जा सकता है। शहर में सोमवार का मौसम ठीक था।

सुबह से शाम के बीच बदली का आंशिक प्रभाव दिखा, लेकिन ज्यादातर समय धूप निकली रही। मौसम विभाग ने खाड़ी में सिस्टम के प्रभाव से बदली व बूंदाबांदी की संभावना जताई थी, लेकिन यह स्थिति नहीं आई। सोमवार को पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: