bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

स्लम फ्री सिटी बनाने का अभियान

चंडीगढ़. चंडीगढ़ को स्लम फ्री सिटी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम दिसंबर 2007 व जनवरी 2008 में शुरू हो जाएगा। मंगलवार को प्रशासक जनरल (रिटायर्ड) एस. एफ. रोड्रिग्स ने इस प्रोजेक्ट को रिव्यू किया और हाउसिंग बोर्ड के अफसरों को आदेश दिए कि प्रोजेक्ट पर काम तेज किया जाए और इसे तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

अफसरों ने बताया कि चंडीगढ़ को स्लम फ्री बनाने के लिए 25 हजार 728 मकान बनाए जाने हैं। पहले फेज में 8896 मकान बनाने के लिए टेंडर मंगवाए गए थे। मलोया, मौलीजागरां, रामदरबार, सेक्टर-49 और 38 में ये मकान बनाने के लिए टेंडर आ भी गए हैं। 2720 मकानों का काम दिसंबर 2007 तक और बाकी का जनवरी 2008 तक शुरू कर दिया जाएगा। फेज-2 में मलोया में 8896 और धनास में 8448 मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए मलोया में 166 एकड़ जमीन एक्वायर की जा रही है और यह काम जनवरी तक पूरा हो जाएगा। धनास में 162.5 एकड़ जमीन पहले ही हाउसिंग बोर्ड को सौंपी जा चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: