News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ वर्ष १९८४ में दिल्ली के दंगा पीड़ितों को यूटी में रिलीफ फंड न मिलने के विरोध में सेक्टर४0 गुरुद्वारे के बलजीत खालसा ने मंगलवार को प्लाजा में प्रोटेस्ट करने की घोषणा कर रखी थी। इस पर मंगलवार सुबह ही थाना-३९ के कर्मी गुरुद्वारे के बाहर तैनात हो गए।
बलजीत खालसा के मुताबिक पुलिस ने उसके कहीं आने-जाने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद दोपहर बाद बलजीत खालसा अपने चार समर्थकों सहित प्लाजा पहुंच गया, जहां उसने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने बलजीत खालसा समेत पांचों पर सीआरपीसी की धारा १क्७/१५१ के तहत मामला दर्ज कर लिया। बलजीत खालसा पर पहले कई बार आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लग चुके हैं। जेल ब्रेक के प्रयास में उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि बाद में वह कोर्ट से बरी हो गया था।