News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
फरवरी 200५ में करोड़ों की ड्रग्स के साथ पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर लियोर बिन मोयाल उर्फ लियो की बीवी लाडा ने मंगलवार को नारकोटिक्स विभाग के तत्कालीन इंस्पेक्टर रवि पवार पर तीन करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
एडवोकेट रंजन लखनपाल के घर पर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लियो की बीवी लाडा ने बताया कि उसके पति लियो को पुलिस ने पानीपत से दबोचा और अरेस्ट चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से करोड़ों की ड्रग्स समेत दिखाई। लियो को उस दौरान नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर रवि पवार ने दबोचा था। बाद में रवि सीबीआई द्वारा करप्शन के आरोप में पकड़ा गया तब से वह सस्पेंड है। लाडा ने बताया कि जब उसके दोस्त ने रवि से संपर्क किया तो रवि ने बताया कि उसके पास वह नंबर और उनकी कॉल डिटेल मौजूद है, जिसके लिए उसने तीन करोड़ रुपए की मांग की है। लाडा का आरोप है कि पैसे ऐंठने के लिए नारकोटिक्स विभाग ने गलत तरीके से लियो को केस में फंसाया, इसलिए इस सारे मामले की जांच सीबीआई को दी जानी चाहिए।
लियो की बीवी लाडा से कुछ महीने पहले नारकोटिक्स विभाग के कांस्टेबल परमजीत सिंह ने पैसों की मांग की थी। इस पर लाडा ने सीबीआई को इसकी शिकायत की और ट्रैप लगवाकर रंगे हाथों रिश्वत लेने परमजीत को गिरफ्तार करवा दिया। अगर लाडा या उसके किसी परिचित से रवि पवार ने करोड़ों की रिश्वत की मांग की थी तो इस बार उसने सीबीआई का सहारा क्यों नहीं लिया। जबकि सीबीआई अफसरों के मुताबिक शिकायत मिलने पर वे दोबारा रवि को गिरफ्तार कर सकते थे।