HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

तीन दिन बाद कुएं से जिंदा निकाला

जालंधर. 80 फीट गहरे कुए में दो दिन, दो रात मौत से लड़ने वाले गांव समराय निवासी युवक ने आखिर जिंदगी जीत ली। रुपिंदर सिंह को मंगलवार को कुएं से निकालने के बाद नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह को 10 नवंबर की शाम उसके दोस्त साथ ले गए और मारपीट के बाद कुएं में फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि 10 नवंबर की रात उसके दोस्त उसे घर से कहीं ले गए थे।

रात को घर न लौटेन पर उन्होंने रुपिंदर की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया। घर से दो किमी. दूर लखनपाल गांव निवासी लाज ने कुएं से किसी के कराहने की आवाज सुनी। जब उसने कुएं में झांककर देखा तो रुपिंदर तड़प रहा था। उसने गांव वालों को इकट्ठा किया और रस्सी की मदद से रुपिंदर को बाहर निकाला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: