जालंधर .
समय बदला, नेता बदले और साथ ही बदली सोच। देश की तरक्की चाहे नेताओं के हाथ में है, लेकिन भविष्य आज भी बच्चों पर ही निर्भर करता है। ये वो बच्चे हैं जो अब घरों से निकलकर नासा तक अपनी पहचान बना चुके हैं। यही नहीं वो दिन बीत चुके हैं, जब बच्चे दूसरों की तरफ देखकर चलना सीखते थे। आज बच्चे रिएलिटी शोज में बड़ों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
इस बीच कहीं न कहीं आज भी किसी चेहरे में छिपे हैं उनके चाचा नेहरू। चिल्ड्रन-डे पर भास्कर ने दी स्कूलों पर दस्तक। टीम ने यहां के बच्चों से बातचीत की और जाना कि आज के बच्चे किस नेता में चाचा नेहरू के कदमों की आहट सुनते हैं। यहां हमने बनाई कैटेगिरी उन्हीं के बताए चेहरों की। इन्हीं चेहरों को बच्चों ने दिए अंक।
यूं तैयार की रेटिंग इन हस्तियों की सूची बच्चों की नॉलेज से तैयार की गई। इसके बाद तीन स्कूलों के 100 से ज्यादा स्टूडैंट्स से रेटिंग करवाई गई।
कलाम में दिखा चाचा नेहरू का अक्स सिटी भास्कर की इस रेटिंग पर हमने दूसरे स्कूलों की भी प्रतिक्रिया जानी तो अधिकतर जगहों से रिस्पांस में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का नाम आया। बस फिर क्या था बच्चों ने बताईं वो बातें जिस कारण उन्हें कलाम साहब में नजर आता है चाचा नेहरू का अक्स।
चाचा नेहरू बनाम अब्दुल कलाम
>> दोनों ने देश को नया मुकाम दिलाने की ठानी।
>> दोनों का पहरावा क्लासिक।
>> एक को गुलाब का शौक था, तो एक को चांद का है।
>> बच्चों से प्रेम और भविष्य बनाने की जिद्द।
>> वे भी एजुकेश्नल इंस्टीच्यूट्स में जाकर प्रेरित करते थे।
>> अब्दुल कलाम भी ऐसा ही करते हैं।
इन हस्तियों को मिले अंकलिटिल ब्लॉसम सेंट सोल्जर कैम्ब्रिज इंटरनैश्नलकुल अंक
अटल बिहारी वाजपेयी 21 23 17 61
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 24 35 32 91
कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी 14 19 22 55
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम 44 42 37 123
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 34 27 18 79