अमृतसर. सैंट्रल जेल में शराब तस्करी मामले में कैद हवालाती की सोमवार को मौत हो गई। तीन दिन के भीतर जेल के कैदी की यह दूसरी मौत है। रमदास के भूरे गिल निवासी मुख्तियार सिंह सैंट्रल जेल में बंद था। उसे शराब की तस्करी के आरोप में 15 अक्तूबर को यहां लाया गया था। वह शराब पीने का आदी होने के साथ-साथ अस्थमा का भी मरीज था।
सोमवार को उसे अदालत में पेशी के लिए लाया गया था और शाम चार बजे के लगभग उसे वापस जेल भेज दिया गया, जहां उसकी सेहत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए भेज दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से जेल के कै दियों और उनके परिजनों में खौफ का माहौल है।
इससे पहले भी जेल में शराब की तस्करी मामले में सजा काट रहे हवालाती वरिंदर कुमार निवासी अन्नगढ़ की दीवाली की रात मौत हो गई थी।