नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बंदरों का उत्पात किस कदर बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये बुधवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा के घर में जा घुसे। बंदरों के इस उत्पात ने वहां तैनात अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया। उत्पाती बन्दर
सूत्रों के अनुसार लोधी रोड स्थित अपने सरकारी फ्लैट में बंदरों के उत्पात से परेशान प्रियंका ने नई दिल्ली म्युनिसिपल कापरेरेशन में गुहार लगाई। इसके बाद नगरीय निकाय के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर बंदरों को तो भगा दिया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं सके।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रातपूर्वी दिल्ली शास्त्री पार्क क्षेत्र में एक बंदर ने जमकर उत्पात मचाते हुए 25 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।