News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन.भारतीय मूल की 23 वर्षीय ब्रिटिश छात्रा पर यहां अपने प्रेमी की गर्भवती पत्नी पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 42 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या का आरोप लगा है। सरकारी वकील के अनुसार छात्रा इस बात से नाराज थी कि उसके प्रेमी की पत्नी गर्भवती थी। छात्रा की नाराजगी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपनी शादी की बात उससे छिपाई। अब छात्रा हत्या के आरोप से इनकार कर रही है।
हमले की आरोपी हरमोहिंदर कौर संघेरा यहां डेंटिस्ट्री की छात्रा है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार हरमोहिंदर ने अपने प्रेमी सायर अली की पत्नी साना अली पर यह हमला इस साल मई में उनके ग्रेटर मैनचेस्टर स्थित घर में किया। हमले के समय साना को 11 हफ्ते का गर्भ था। ‘ईष्र्या और हताशा’ में की गई इस हत्या के बाद हरमोहिंदर ने मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गए सायर को उसके ही घर से फोन किया और सप्ताहांत बिताने के लिए मिलान या पेरिस जाने की बातें कीं।
सरकारी वकील ने बताया कि हरमोहिंदर के जुलाई 2005 से ही सायर के साथ प्रेम संबंध थे। यह संबंध सायर की दिसंबर 2006 में पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी के बाद भी जारी रहा। सायर ने दरअसल शादी की बात हरमोहिंदर से छिपाई थी।