Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

बर्फबारी के बीच गर्मजोशी से वोट

शिमला/धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तीनों कबाइली विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। किन्नौर में सबसे कम 59 फीसदी वोट पड़े जबकि भरमौर में 65 फीसदी व लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 73.44 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीनों क्षेत्रों के कई इलाकों में बुधवार को तापमान शून्य के आसपास रहने के बावजूद मतदाताओं में जबर्र्दस्त उत्साह दिखा। किन्नौर के कल्पा, छितकुल, नाको व चारंग में शून्य डिग्री तापमान रहा। इसी तरह लाहौल-स्पीति के कोकसर, म्याड वैली, उदयपुर, काजा, सांसा व हिक्कम में तापमान माइनस जीरो रहा।

दो घंटे लेट हुआ मतदान:

लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ताबो व पोह पोलिंग बूथ में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान दो घंटे देर से शुरू हुआ। इसी तरह केलंग उपमंडल के तहत मडग्रां व सांसा में 10 मिनट देर से पोलिंग शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार हैंडलिंग में दिक्कत आने से थोड़ी देरी हुई।

भरमौर में धूप के साथ चढ़ा मतदान: भरमौर विस क्षेत्र में 65 फीसदी वोट पड़े। क्षेत्र की पांगी घाटी में 76.36 फीसदी मतदान हुआ। जिला चंबा के कबाइली क्षेत्र में सर्द मौसम के चलते पहले दो घंटे तक मतदान धीमा रहा। सूर्यदेवता के प्रकट होने के बाद पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें लगना प्रारंभ हो गई।

प्रगभाल में 88, बजौता में 20 फीसदी वोट :

पांगी घाटी के समुद्र तल से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चस्क भतोरी पोलिंग स्टेशन के 71 मतदाताओं में से मात्र पुरुष ही वोट डालने आए। प्रगभाल पोलिंग स्टेशन में 88 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें 285 मतदाताओं में से 250 मतदाताओं ने वोट डाले।का प्रयोग किया। जबकि सबसे कम बजौता पोलिंग स्टेशन में 20 फीसदी मतदान हुआ।

100 साल की वृद्धा ने डाला वोट किन्नौर के रली गांव की 100 वर्षीय छेरिंग पोती ने वोट डाला। उसका पोता उसे पोलिंग बूथ तक ले गया। लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के तांदी पोलिंग स्टेशन में 98 वर्षीय वृद्धा रामबीती वोट डालने सात किलोमीटर चलकर आई। केलंग में 93 वर्ष की पलजोरमा देवी ने भी वोट डाला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: