Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

स्टेशन पर निगरानी के लिए लगे 18 कैमरे

इंदौर. camera रेलवे स्टेशन पर निगरानी के लिए 18 कैमरे लगेंगे। प्रबंधक (डीआरएम) प्रभात वाजपेयी ने बुधवार दोपहर इंदौर स्टेशन वाणिज्यिक प्रबंधक प्रदीप बैनर्जी के साथ पूरे स्टेशन पर निगरानी के लिए इन कैमरों का उद्घाटन किया। स्टेशन मैनेजर के कैबिन और रेलवे सुरक्षाबल के कार्यालय में मॉनिटर होगा।

रविवार को पश्चिम रेलवे के एजीएम मोहन दास के कोच के लिए अवंतिका एक्सप्रेस के दो एक्स्ट्रा कोच में से एक हटाने के सवाल पर श्री वाजपेयी ने कहा मुख्यालय वेटिंग की स्थिति देखकर तय करता है एक्स्ट्रा कोच लगेगा या नहीं। इसमें यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया इंदौर-अमृतसर ट्रेन बजट में स्वीकृत है, कोच मिलते ही चलेगी।

स्वदेशी मिल की जमीन उपयोगी नहीं :
उन्होंने कहा कि स्वदेशी मिल की जमीन रेलवे के लिए उपयोगी नहीं है। इसके लिए उच्चधिकारी भी निरीक्षण करा चुके हैं।

एक एटीएम चालू, दूसरे की तैयारी
उन्होंने बताया स्टेशन परिसर में पांच एटीएम की मंजूरी मिल गई है। एक चालू हो गया है और दूसरे की तैयारी है। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर भी सूचना देने के लिए एलसीडी लग गई है।

आर्मी के लिए नया पार्किग एरिया
साइकिल स्टैंड के पास आर्मी की गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था की जा रही है। वहां पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। मिलते ही व्यवस्था कर दी जाएगी।

मांगलिया स्टेशन को विकसित करें
रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य विपिन खुजनेरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांगलिया स्टेशन को नए टर्मिनल की परीक्षण सूची में जोड़ने की मांग की। इंदौर-नागपुर साप्ताहिक ट्रेन रायपुर तक या फिर दुर्ग तक बढ़ाने की मांग की।

प्लेटफॉर्म-3, 4, 5 के खुले क्षेत्र में शेड लगाने और प्लेटफॉर्म-1 पर टिकट काउंटर के सामने अतिरिक्त कुर्सियां व पुराने माल गोदाम पर प्लेटफॉर्म विकसित करने की मांग भी की। 15 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच रवाना होने वाले हजयात्रियों के लिए अवंतिका एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की बात भी कही गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: