|
इंदौर. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष आर. प्रसाद ने कहा है कि इंदौर में कर चोरी अपेक्षाकृत अधिक हो रही है। छोटे शहरों की स्थिति इससे बेहतर है। इस वर्ष हमारा टारगेट तो 2.67 लाख करोड़ रुपए है लेकिन उम्मीद है कि तीन लाख करोड़ से अधिक कर वसूली होगी।
उन्होंने बताया कि विभाग 30 जून से देशभर में रिफंड बैंकर्स स्कीम लागू कर देगा। विभाग इस वित्तीय वर्ष में 10 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। संवाददाताओं से चर्चा में श्री प्रसाद ने कहा इंदौर से कर वसूली संतोषजनक नहीं है।
देश में वसूली की दर में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इंदौर में केवल 15 प्रतिशत है। इंदौर परिक्षेत्र के मुख्य आयकर आयुक्त एस.पी. सिंह ने बताया क्षेत्र में गत वर्ष 2.29 लाख रिटर्न जमा हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक 2.10 रिटर्न दाखिल हो चुके हैं।