|
खरगोन. मछलगांव के पास बुधवार तड़के चार बजे मारुति वैन पुलिया से जा भिड़ी जिससे ड्राइवर सहित इंदौर के चार लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर हैं। घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। ये लोग इंदौर से लड़की देखने खरगोन आ रहे थे।
गोगावां टीआई मानसिंह टेकाम ने बताया खरगोन-सनावद रोड पर इंदौर से खरगोन आ रही मारुति वैन (एमपी 0९-एच-३९१२) मछलगांव के पास पुलिया से टकरा गई। इससे आजाद नगर कब्रिस्तान के पास इंदौर निवासी चालक मुजफ्फर पिता मिलादत हुसैन (३क्), समीर पिता सलीम (१६) व जावेद पिता मुन्ना (२२) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मोहम्मद सलीम पिता बदरुद्दीन, जायदा बी पति सलीम, उनकी बेटी शबनम, शन्नो, बेटे जावेद व इश्तियाक, सायरा बी पति इकबाल, तबस्सुम इमाम मजिद व शोएब इकबाल को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय शबनम की रास्ते में ही मौत हो गई।