Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

‘हौज में नहीं छिपता तो मुझे भी मार डालते’

बड़नगर. tragedy सांवेर में पिता की हत्या का मंजर देख चुके नन्हे शाकिर ने घटना के बारे में बताया तो उसका गला भर आया और परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। शाकिर ने बताया जब वह पिता व नानी (मेहराज बी) के साथ मच्छूखेड़ी से आ रहे थे तभी सांवेर से पहले कुछ लोगों ने हमें रोका और कहा सांवरे में झगड़ा हो रहा है, उधर मत जाओ।

यह सुन पिता ने गाड़ी पलटाई और कुछ ही दूर पहुंचे थे कि लाल रंग की टाटा सूमो जिसका नंबर 8250 था आकर रुकी और चार आदमी तलवार व बंदूक लेकर निकले तथा गाली-गलौज करने लगे। पिता द्वारा गिड़गिड़ाने के बाद भी उन्होंने पिता के हाथ तथा नानी के घुटने व दाढ़ी पर तलवार मार दी। मैंने भागने का प्रयास किया तो मेरे पीछे एक आदमी तलवार लेकर दौड़ा।

थोड़ी दूर दौड़ने के बाद मैं हौद में छिप गया। उन्होंने पिता की कनपटी पर गोली मारी और बोले कि चलो काम हो गया। यह कहकर एक सरदार उस गाड़ी को चलाते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल पहुंचकर मैंने पिता व नानी को आसपास से लाकर पानी पिलाया व लोगों से मदद की बात कही लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

सांवेर सामान्य
इंदौर.

सांवेर धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। दो दिन बाद कफ्यरू में पांच घंटे की छूट मिली। पुलिस व प्रशासन ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

ताजा हालात और अगले माह चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सभी संदिग्ध लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और 15 को गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक अफवाह फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

मंगलवार तड़के तक पुलिस ने हर चौराहे पर सख्त चौकसी रखी। बुधवार को सुबह 7 से 9 बजे तक महिलाओं व बच्चों को कफ्यरू से छूट की घोषणा हुई तो बाजार खुले और किराना, गेहूं, चावल आदि की खरीदारी की गई। आटा चक्कियों पर भीड़ लगी रही।

अवधि समाप्त होते ही लोग स्वयं घरों में चले गए। पुलिस को मशक्कत नहीं करनी पड़ी। दोपहर 3 से 5 बजे तक सभी के लिए कफ्यू खोल दिया गया। इस दौरान उन्होंने पानी भरा, दूध, दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं खरीदी। दो घंटे शांति से बीते तो एक घंटा और बढ़ा दिया। माहौल शांत रहा तो गुरुवार को दिनभर ढील दी जा सकती है।

उधर, कलेक्टर एवं एसपी ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा की। दोपहर ढाई बजे के करीब कांग्रेस नेता तुलसी सिलावट सांवेर बायपास पहुंचे और संवाददाताओं के बीच कहा सांवेर के लिए पहली आवश्यकता शांति व्यवस्था की बहाली है।

उन्होंने मृतकों के परिजन को दस-दस लाख रूपए तथा घायलों को दो लाख का मुआवजा देने की मांग भी की। शाम चार बजे आलोट विधायक प्रेमचंद गुड्डू ने अनवर खान के परिवार से चर्चा कर भरोसा दिलाया आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा हम इसे विधानसभा में उठाएंगे और राष्ट्रपति तक ले जाएंगे।

कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत पाल के नेतृत्व में गुरुवार देापहर २ बजे एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसमें सांवेर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजन को दस-दस लाख रुपए मुआवजे की मांग होगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद के लिए जनता से अपील
मामले में एसपी अंशुमान यादव ने हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी संजय और सोनू सरदार दोनों नि. धरमपुरी की गिरफ्तारी को लेकर जनता से सहयोग की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

सांवेर : हमलावरों के बैंक खाते सील किए
इंदौर.

सांवेर में चाय गिरने से उपजे विवाद में दो लोगों की हत्या पर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। आरोपियों के बैंक खाते सील कर दिए और क्रेडिट-डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाकर संपत्ति कुर्की की तैयारी शुरू कर दी।

सोमवार को हमलावरों ने अनवर पर गोली चला दी थी। कुछ देर बाद उन्हीं लोगों ने 2 किमी दूर जामोदी फाटे के पास बड़नगर के जाकिर और उसकी सास पर गोली चलाई। जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह घटनाक्रम जाकिर के बेटे शाकिर ने देखा था। उसके बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने लाल रंग की कार का नंबर और हमलावरों की शिनाख्त कर नामजद केस दर्ज किया।

कलेक्टर विवेक अग्रवाल व एसपी अंशुमान यादव के मुताबिक हमलावर सांवेर, धरमपुरी व आसपास के हैं। उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन नहीं मिले। सात दल अलग-अलग स्थानों पर भेजे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: