Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर वनडे केवल 5100 टिकट ही बचे

जयपुर. भारत और पाकिस्तान के बीच 18 नवंबर को यहां एसएमएस स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच के टिकट खरीदने के लिए पूरे शहर के क्रिकेट प्रेमी भरसक ticketप्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह जानकर निराशा होगी कि राजस्थान क्रिकेट संघ के पास केवल 5100 टिकट ही शेष बचे हैं। इनके अलावा सभी टिकट बुधवार तक बिक चुके हैं। स्टेडियम की कुल क्षमता 28 हजार है।

आरसीए की मीडिया कमेटी के प्रमुख अनंत व्यास ने बताया कि बुधवार को काउंटर के जरिये 300, 1000, 1500, 2000, 3000, पांच हजार तथा 10 हजार वाले टिकट बेचे गए।

संघ के सूत्रों की मानें तो अब काउंटर के जरिये टिकट बिक्री नहीं होगी और यदि आरसीए ऐसा करता है तो वो केवल दिखावे के लिए ही होगा। गुरुवार को काउंटर खोलने के बाद यह घोषणा कर दी जाएगी कि सभी टिकट बिक गए हैं। उधर टिकटिंग कमेटी के प्रमुख पंकज सिंह ने भास्कर को बताया कि गुरुवार को काउंटर के जरिये दो व तीन हजार वाले टिकट बेचे जाएंगे।

पंकज सिंह ने हालांकि अधिकृत रूप से यह नहीं बताया कि कितने टिकट अभी तक बिक चुके हैं और कितने टिकट शेष हैं। स्टूडेंट्स के लिए काउंटर बिक्री 16 नवंबर को की जाएगी। आरसीए ने इस कोटे में 3500 टिकट रखे हैं।

जयपुर वनडे : टिकट-ए-हाल
रेट- कितने बिके- कितने शेष
300- 4000- खत्म
1000- 2500- 1000
1500- 800- खत्म
2000- 6000- 2000
3000- 4000- 2000
5000- 400- 100
10000- 500- खत्म
बॉक्स- 40- खत्म
(एक लाख का एक बॉक्स)

कुल कमाई : तीन करोड़ 99 लाख
शेष टिकट : 5100





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: