|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur दुर्ग. मृतका सुमन निर्मलकर (30) भवानी चौक सुभाष नगर की रहने वाली थी। वह हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। वह 21 दिन के अंतराल में लांग एक्टिंग पैनासुलिन नामक इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल आती थी। बुधवार सुबह 10.30 बजे मृतका सुमन अपनी छोटी बहन हेमलता के साथ इंजेक्शन लगवाने अस्पताल आई थी।
फिमेल इंजेक्शन कक्ष में एक स्टाफ नर्स ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया। कुछ मिनट बाद ही उसे चक्कर आने लगा। इससे नर्सेस स्टाफ भी घबरा गए और तत्काल इसकी जानकारी डच्यूटी डाक्टर वीआर मेश्राम को दी।
डा. मेश्राम ने उसे जीवन दायिनी दवाइयां दी और फिमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराने कहा। वार्ड में शिफ्ट करने के पहले ही महिला की सांसे थम गई। महिला की मौत इंजेक्शन लगाने से हुई है या अन्य किसी कारण से। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
सिविल सर्जन डा. अजय दानी का कहना है कि घटना के बाद सभी मेडिकल विशेषज्ञों की मिटिंग लेकर महिला की आकस्मिक मौत पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने यह ओपेनियन दिया कि महिला हार्ट डिसिज की पेसेंट थी। ऐसे मरीजों की कभी भी मौत हो जाती है। कुछ लोग घबराहट में ही भर जाते हैं।