Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

कांग्रेस ने किया संघर्ष का ऐलान

बीकानेर. राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने में 24 दिन शेष रहे हैं। कांग्रेस सरकार के विरोध की रणनीति बनाने में जुट गई है। जिला देहात कांग्रेस ने congressभाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव व बीकानेर देहात प्रभारी कुलदीप इंदौरा की अध्यक्षता में बुधवार को बिश्नोई धर्मशाला में हुई बैठक में आठ दिसंबर को प्रस्तावित ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। आठ दिसंबर को कांग्रेस जिले के सभी छह ब्लॉक पर धरना व प्रदर्शन करेगी। इसके लिए क्षेत्र में पार्टी के निर्वाचित तथा हारे हुए विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए इंदौरा ने कहा कि भाजपा की लड़ाई सड़कों पर आ गई है, जिसे देखते हुए प्रदेश की जनता समझ चुकी है। जनता में सरकार के खिलाफ रोष है। ऐसे में वार्ड और ग्राम स्तर पर जनता तक सरकार की विफलताओं को पहुंचाना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया।

देहात कांग्रेस पर्यवेक्षक राजकुमार गौड़ ने कहा कि जनता का मानस बदलता है तो सरकार बदलती है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में किए गए कार्यो को जनता आज भी याद करती है। भाजपा ने विनाश की गंगा बहाकर प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक मंगलाराम कृषि कुओं पर बिजली नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। लूणकरणसर विधायक विरेन्द्र बेनीवाल ने आगामी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने आठ दिसंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने आह्वान करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर जाकर स्थानीय मुद्दों को लेकर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार, पूर्व प्रधान रुघनाथसिंह भाटी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष गुमानाराम जाखड़, पूर्व प्रदेश सचिव सलीम भाटी, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा बारुपाल, देहात युंका अध्यक्ष धर्मचंद चौधरी, देहात एनएसयूआई अध्यक्ष शिवलाल गोदारा, महामंत्री सुरेन्द्र पाल शर्मा, संभागीय विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, देहात महामंत्री महावीरसिंह चारण, श्याम तंवर, प्रदेश युंका उपाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी, सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठन हुलासचंद भूतड़ा, दिलीप मारवाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: