Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मुख्यमंत्री भट्टाचार्य में जनरल डायर की आत्मा

रायपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में जलियांवाला बाग से भी खतरनाक हालात हैं। सैकड़ों लोग मारे गए और लापता हैं। वहां के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य में जनरल डायर की आत्मा समा गई है। केंद्र सरकार ने चुप्पी साध ली है क्योंकि उसके और प. बंगाल सरकार के बीच एक-दूसरे के गलत कामों को छिपाने की मैच फिक्ंिसग है।

श्री हुसैन ने आज राजधानी में पत्रकारों से कहा कि बुद्धदेव नंदीग्राम में जुल्म ढा रहे हैं। वहां मंदिर-मजिस्दों सहित पुरानी यादों को मिटाया जा रहा है। अब भाजपा कम्युनिस्टों को पूरे देश से भगाएगी। चुनाव के समय जनता लाल सलाम के आतंकवाद को आखिरी सलाम कहेगी।

गुजरात में तहलका द्वारा गोधरा कांड उजागर करने पर भी मुस्लिम भाजपा से कैसे जुड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि यह सब बीते दिनों की बात है। पिछले साढ़े चार सालों में नरेंद्र मोदी के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। बल्कि दंगे के दोषियों को सजा हुई। यह उनकी उपलब्धि है। गोधरा के दंगों की ही बात करनी है तो नेहरूजी, इंदिराजी, राजीवजी, नरसिम्हाराव जी के कार्यकाल में हुए दंगों और भागलपुर दंगों पर भी चर्चा हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेक्युलरिज्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को अब और बेवकूफ नहीं बना सकती। मुसलमानों की गलतफहमी दूर हो गई है कि उसे भाजपा ने बरबाद किया है। इसलिए उनका रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है।

पार्टी ने भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक उन्हें जोड़ने अभियान छेड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर वक्फ, कब्रिस्तान और हज सेमिनारों की लाखों की जमीनें बेचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हो चुका है। इस मामले को संसद में उठाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: