Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

राज्य स्तरीय ग्रामीण विज्ञान प्रदर्शनी शुरू

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही चौदहवीं राज्य स्तरीय ग्रामीण विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को किया गया। प्रदर्शनी में सभी 48 जिलों के ग्रामीण अंचलों के छात्र छात्राओं द्वारा कई माडल्स का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी श्यामला हिल्स स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में लगाई गई है।

मंडल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को सामने लाने के लिए आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में फलों के छिलकों से पेट्रोलियम निर्माण, आटोमेटिक ड्रिंकर, स्व नियंत्रित निरीक्षण प्रणाली, पवन चक्की, उपग्रहीय दर्पण से प्रकाश व्यवस्था, बाढ़ सूचक यंत्र, पर्यावरण मिर्त् ईधन, मुक्त विद्युत ऊर्जा यंत्र, सुपर मेट्रो ट्रेन, स्वचलित स्ट्रीट लाइट जैसे कई वैज्ञानिक माडल्स प्रदर्शित किए गए हैं।

ये माडल्स जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं और पालकों के लिए यह प्रदर्शनी 16 नवंबर तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष यूके सामल ने किया इस मौके पर मंडल सचिव डीडी अग्रवाल भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: