Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

गन फैक्ट्री राख

जोधपुर. मुख्य बाजार स्थित तीन मंजिला गन फैक्ट्री में बुधवार तड़के विस्फोट से वह ध्वस्त हो गई। धमाके से फैक्ट्री में आग लग गई, जिस पर दोपहर बाद काबू Gun factoryपाया जा सका। विस्फोट से फैक्ट्री केटिनशेड, पत्थर और कमरे का एयरकंडीशनर हवा में उछल कर कई फीट दूर जा गिरे। धमाके से आसपास के मकानों की दीवारें दरक गई और दरवाजों व खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। यह संयोग ही रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सुबह करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग घरों व होटलों से निकल कर बाहर भागे। कुछ ही देर में फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई। फैक्ट्री का मलबा गिरने से थोड़ी दूर खड़ी एक मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गई।

उल्लेखनीय है कि एमजीएच रोड और रेलवे स्टेशन रोड के बीच स्थित राय बहादुर मार्केट में लंबे समय से गन फैक्ट्री चल रही है। इस फैक्ट्री में बंदूकें बनाई जाती हैं, जिसकी सप्लाई देशभर में होती है। मंगलवार रात तक यहां काम चल रहा था। रात में चौकीदार के साथ दो आदमी फैक्ट्री में सो रहे थे, जो समय रहते बाहर निकल गए।

केमिकल के ड्रम से हुआ विस्फोट
विस्फोट केमिकल ड्रम में हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय फैक्ट्री में बारूद अथवा कारतूस नहीं थे। केमिकल से भरे ड्रम एक कमरे में रखे थे। केमिकल पुराना था। इसलिए एसी खराब होने से कमरे में गैस बन गई, जो धमाके का कारण बनी।

20 दमकलों ने बुझाई आग
फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग की भयावहता देखते हुए प्रशासन को नगर निगम के अलावा सिविल डिफेंस, सेना, एयरफोर्स व रीको की 20 दमकलों को आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। दमकलकर्मियों ने दोपहर 11 बजे आग पर काबू पाया।

तीन मंजिला फैक्ट्री ध्वस्त
फैक्ट्री का पूरा ढांचा लोहे के एंगलों पर टिका था। विस्फोट से एंगल मुड़कर नीचे झुक गए और लकड़ी के गट्टों में आग लगने से वे टूटकर गिर पड़े। थोड़ी देर में फैक्ट्री का सामान और मशीनरी भी आग की भेंट चढ़ गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: