Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मतगणना केंद्र पर देर रात हंगामा

भोपाल. कोलार नगरपालिका चुनाव के लिए गुरुवार को जब मतगणना होनी है, उससे पहले बुधवार देर रात मतगणना केंद्र पर जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्ताधारी दल भाजपा पर मतपेटियों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मतगणना परिसर मानसरोवर स्कूल में घुस गए। मतपेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया, जिससे हालात काबू में आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मतगणना स्थल पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनशक्ति के कार्यकर्ता रात साढ़े दस बजे के बाद जमा होना शुरू हुए।रात साढ़े 12 बजे उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए हबीबगंज क्षेत्र से पुलिस बल बुलाया गया। वाणिज्यिक कर मंत्री बाबूलाल गौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोग स्कूल में सौ से अधिक कर्मचारियों की मौजूदगी पर आपत्ति जता रहे थे।

इन सभी का आरोप था कि श्री गौर के इशारे पर मतपेटियों में हेराफेरी की गई है। मतगणना स्थल का मुख्य द्वार खुला होने से यह लोग परिसर में घुस गए । कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी यादव के पति मंगल सिंह धरने पर बैठ गए।

उधर, रिटर्निग आफिसर कवींद्र कियावत ने भास्कर से चर्चा में कहा कि श्री गौर मतगणना स्थल पर नहीं आए। वहां मौजूद कर्मचारी मतगणना की व्यवस्था में लगे थे। मतपेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पति मंगल सिंह यादव व अन्य पार्षद प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम दिखाया गया। यहां मतपेटियों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात है। इस बारे में किसी भी भाजपा नेता से संपर्क नहीं हो सका।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: