Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

चूरू से गायब हुई बालिका बरामद

चूरू. शहर के प्रतिभा नगर से मंगलवार को गायब हुई झारखंड की आठ वर्षीय बालिका बुधवार को रतननगर पुलिस को बरामद हो गई। दूसरी ओर सुजानगढ़ से policeबुधवार को पुस्तक लाने के दौरान लापता हुए युवक का सुराग अभी तक नहीं लगा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालिका शकु उर्फ शकुंतला (8) प्रतिभानगर के अखिलेश पुत्र चांदरतन शर्मा के ससुराल पचंबा जिला गिरीडिह (झारखंड)से आई हुई थी, जो 12 नवंबर को अचानक घर से निकल गई। बालिका की खोजबीन भी गई, पर वह नहीं मिली, जिस पर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया।

शहर कोतवाल सत्यपाल सोलंकी ने बताया कि बालिका बुधवार को रतननगर में पुलिस टीम को बरामद हो गई। उल्लेखनीय है कि बालिका की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक जीएल शर्मा ने कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस दलों का गठन कर खोजबीन के सख्त निर्देश दिए थे।

सुजानगढ़ पुलिस थाने में 17 वर्षीय एक युवक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयाबास के बंशीलाल गुर्जर का पुत्र अनिल अपने घर से बाजार से पुस्तकें लाने का कहकर मंगलवार की शाम को गया था जो घर वापस नहीं आया। परिजनों ने अनिल के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा लड़के की तलाश में पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: