Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

युवती का अपहरण

चूरू. कोतवाली थाना में एक युवती के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। अपहृत युवती का विवाह 25 नवंबर को होने वाला था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड 38 के एक जने ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन का विवाह 25 नवंबर को होने वाला था, जिसके लिए वह अपनी सहेली के साथ मंगलवार को कार्ड बांटने गई थी। शाम तक वापस नहीं लौटी, तो उसकी तलाश की गई, पर उसका पता नहीं चला।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम को उसके भाई के मोबाइल पर बहन का फोन आया कि उसे बलपूर्वक दिवेश कुमार पुत्र शांतिलाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा अपहरण कर ले गया तथा जबरन उसके साथ विवाह करने के लिए जोर दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: