HomeJokesRelationship Relationship

कम उम्र का सैक्स!

न्यूयॉर्क. दुनियाभर में टीनएज सैक्स के तेजी से बढ़ते चलन पर जहां सामाजिक चिंताएं गहराती जा रही हैं, वहीं एक ताजा रिसर्च ने इस सोच को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की स्टडी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि उभरती उम्र में किया गया सैक्स टीनएजर्स कोगलत राह पर चलने या किसी तरह का भटकाव रोकने में मददगार साबित होता है। यही नहीं, इससे युवावस्था की शुरुआत में ही बेहतर सामाजिक संबंध बनाने में आसानी होती है।

सात साल में 534 जोड़ों पर स्टडी :

रिसर्च टीम ने अमेरिका में तीन स्थानों पर जुटने वाले एक ही उम्र के जोड़ों के व्यवहार पर आधारित आंकड़ों के विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकाला है। रिसर्चर्स को उन आनुवांशिक और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों में भी अंतर कर पाने में कामयाबी मिली है जो किसी न किसी रूप में युवाओं के व्यवहारों को प्रभावित करते हैं।

सामाजिक रिश्ते बनते हैं अच्छे:

रिसर्चर्स टीम की अगुआ कैथरिन पैग हार्डेन कहती हैं, हमें बेहद चौंकाने वाली बात यह पता चली है आने वाले कुछ सालों में टीन एज सैक्स पर किसी को ज्यादा आपत्ति नहीं होगी। वह कहती हैं कि सभ्य समाज में ऐसी मान्यता है कि कम उम्र के लोग अगर सैक्स करते हैं तो इसका उनके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, पर हकीकत में ऐसा नहीं है। अब हम यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि ऐसी सोच क्यों है।

चिंता सही नहीं: हार्डेन कहती हैं कि लोग पहले से ही मान लेते हैं कि कम उम्र के सैक्स और खराब काम के बीच चोली-दामन का साथ है। वे मानते हैं कि किशोरों का सैक्स करना मां-बाप की उम्मीदों के विपरीत और भावावेश में किया गया काम है। ‘लेकिन उनकी चिंता सही नहीं है।’प्रैगनेंसी व बीमारियों का खतरा:

हार्डेन के मुताबिक कम उम्र में सैक्स से प्रेगनेंसी और यौन रोगों का खतरा रहता है। लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है। मिसाल के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में अमेरिका की ही तरह कम उम्र में सैक्स रिश्ते बनते हैं, लेकिन जागरूकता की वजह से वहां गर्भधारण की दर काफी कम है।

कम उम्र में सैक्स>>गलत राह पर जाने की संभावना कम रहती है।

>> वयस्क होने की शुरुआत में बन जाते हैं बेहतर सामाजिक संबंध।

>>युवाओं के भावी व्यवहारों का पता चल जाता है।

>> मनोवैज्ञानिक रूप से इसका सकारात्मक असर होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: