Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी

राजधानी हरियाणा. मुख्यमंत्री हुड्डा ने राज्य के विभिन्न शहरों में क्रियान्वित की जा रही 25 करोड़ रुपए की पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं में 4.50 करोड़ रुपए की अम्बाला शहर के वार्ड 11,12 तथा 13 के अन्तर्गत नई स्वीकृत कालोनियों में सीवरेज तथा इतनी ही राशि की वार्ड 5 व 31 के अंतर्गत नई स्वीकृत कालोनियों की सीवरेज स्कीमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक शहर में नई स्वीकृत कालोनियों में सीवरेज स्कीमों के क्रियान्वयन पर 2.40 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

इन कालोनियों में श्री राम कालोनी, कुंज विहार, गोकल कालोनी, अजीत कालोनी, अमृत कालोनी, न्यू विजय नगर, शीतल नगर तथा झज्जर सुनारिया मार्ग के साथ की एकता कालोनी शामिल है। उन्होंने कहा कि नेहरू कालोनी, सैनीवास, राहड़ जोहड क्षेत्र में शेष सीवर, जींद रेलवे कांसिंग से ऑटो मार्केट हिसार रोड तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 75 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सूर्यानगर, राजेन्द्र नगर में सीवरेज प्रणाली की परियोजनाओं पर 1.75 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी तथा इसमें गोहाना रोड पर सुखपुरा चौक से पीर बोधी तक गहन सीवरेज लाइन डालना भी शामिल है। रोहतक शहर के सीवरेज लाइनों तथा सिंघपुरा गांव में डिस्पोजल कार्य का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसमें रोहतक शहर के 10 एमएलडीएसटीपी मुख्य सयंत्र के लिए पम्पिंग मशीनरी लगाया जाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि राहड जोहड़ की चारदीवारी के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण तथा रोहतक शहर की कचरा व गाद निकालने के कार्र्याे पर 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, फतेहाबाद शहर में नई स्वीकृत कालोनियों में सीवरेज व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपए की राशि की भी स्वीकृति दी गई। हांसी शहर में सीवरेज लाइनों के लिए 96 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत की गई। हुड्डा ने कहा कि रोहतक शहर मेंपेयजल विस्तार योजनाओं के लिए 2.44 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिसमें तीसरे वाटर वर्कस पर 15 दिनों की जलभंडार क्षमता का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना शहर की पेयजल योजनाओं के विस्तार पर एक करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: