bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अमिताभ और सलमान के ठंडे ठुमके

मशहूर लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ के लिए हाल ही में सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ गाने की शूटिंग की। गौरतलब है Salman Khanकि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद पहली बार अमिताभ और सलमान ने एक साथ शूटिंग की है। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि सेट पर दोनों ने ज्यादा बातें नहीं की और आपस में फासला बनाए रखा।

अफजल खान द्वारा निर्मित इस फिल्म को पहले इसी वर्ष सितंबर में प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कई अड़चनों की वजह से फिल्म अब तक पूरी नहीं हो Amitabh Bachchanपाई है। मुंबई के फिल्मसिटी में फिल्म के गाने की शूटिंग हो रही थी। हालांकि सलमान-अमिताभ के एक साथ आने से सेट पर शुरू-शुरू में थोड़ा तनाव था, लेकिन आमना-सामना होने पर दोनों ने एक-दूसरे का हंसकर स्वागत किया और औपचारिकतावश थोड़ी-बहुत बातें भी कीं, लेकिन जल्द ही दोनों अपनी-अपनी वैन में जाकर बैठ गए। उनके संबंधों में पहले जैसी गर्मजोशी नजर नहीं आई। दोनों ने फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी की और तुरंत ही चले गए।

रूमी जाफरी ने बताया कि दोनों बहुत अच्छे और प्रोफेशनल कलाकार हैं। वह अपनी निजी बातें व्यवसाय में नहीं लाते। फिल्म का काम अब लगभग खत्म हो गया है और अगले साल फिल्म प्रदर्शित हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: