bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

फिर साथ होंगे करीना और विशाल

‘ओमकारा’ के बाद निर्देशक विशाल भारद्वाज और अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। खबर है कि बेबो विशाल की अगली फिल्म ‘मि. सिंह एंड KAREENAमिसेज मेहता’ में लीड रोल में नजर आएंगी। खुद करीना ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वे विशाल की यह फिल्म कर रही हैं।

करीना के मुताबिक विशाल एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और स्क्रीनप्ले को लेकर उनकी समझ जबरदस्त है। वे अपनी फिल्मों में किरदारों को बेहतरीन अंदाज में पेश करते हैं। ‘ओमकारा’ में उनके साथ काम करने के दौरान मैंने पाया कि विशाल का ध्यान पूरी तरह से स्क्रिप्ट पर होता है और स्टार छोटा है या बड़ा, इससे उन्हें ज्यादा सरोकार नहीं होता। विशाल की यह फिल्म दो शादीशुदा लोगों की प्रेम कहानी है।

हालांकि पहले इस फिल्म में आमिर खान काम करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश अब उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। करीना के मुताबिक आमिर के न होने से इस फिल्म पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: