Manoranjan
Telly Talk Telly Talk सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘दुर्गेश नंदिनी’ को विराम देने का फैसला किया गया है। इसके चलते इस धारावाहिक में शीर्षक भूमिका निभा रही रिंकु घोष अब
फिर से भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मन बना रही है। खुद रिंकु ने ही यह जानकारी दी।
रिंकु ने बताया, यह टीआरपी का खेल बहुत अजीब है। दर्शकों को धारावाहिक पसंद आने के बावजूद कहा जा रहा है कि इसकी टीआरपी नीचे जा रही है। वैसे इस धारावाहिक के निर्माताओं ने टीआरपी बढ़ाने के लिए कई नुस्खे अपनाए, बावजूद इसके टीआरपी नहीं बढ़ी। अब चैनल की ओर से इस धारावाहिक को बंद करने के लिए कहा गया है।
हालांकि यह अच्छी बात है कि चैनल वालों ने इसके लिए पर्याप्त समय दिया है, जिससे धारावाहिक का अंत ठीक तरीके से कर पाना संभव हो रहा है। रिंकु ने बताया कि इस सीरियल के बाद थोड़े दिन आराम कर वह फिर से भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू करने वाली हैं।