bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

जब राखी बनीं गब्बर

स्टार प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में राखी सावंत गब्बर सिंह के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में हुई इस Rakhi sawantएपिसोड की शूटिंग में मौजूद सूत्र ने बताया कि शो में राखी के प्रेमी अभिषेक बसंती के रूप में नजर आए और इन दोनों ने फिल्म ‘शोले’ के मशहूर गीत ‘जब तक है जां, जाने जहां, मैं नाचूंगी’ पर जोरदार परफॉर्मेस दी। राखी ने अपने इस अनूठे गेटअप और इस परफॉर्मेस के बारे में कहा कि वह हर एपिसोड में कुछ नया करना चाहती हैं जिससे दर्शकों को भी मजा आए और उनका परफॉर्मेस भी बेहतर बने।

राखी के मुताबिक कुछ अलग करने की सोच की तहत ही वे गब्बर बनीं और अभिषेक बसंती बने। गब्बर के पीले दांत दिखाने के लिए उन्होंने तीन दिन तक ब्रश भी नहीं किया। राखी ने मजाकिया लहजे में कहा कि बसंती बनने के बाद अभिषेक को समझ में आया होगा कि मुझे तैयार होने में ज्यादा समय क्यों लगता है।

शूटिंग के दौरान अभिषेक की मां भी पहली बार उपस्थित थी और बेटे को लड़की के रूप में देख कर उन्हें भी काफी मजा आया। हालांकि शो के सूत्र के मुताबिक अच्छा परफॉर्मेस देने के बावजूद यह दोनों डेंजर जोन में पहुंचे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: