Manoranjan
Telly Talk Telly Talk
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी यानी जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ‘झलक दिखला जा’ के शुक्रवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में मेहमान के रूप में नजर आने वाले हैं।
बिपाशा ने बताया कि जॉन के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘गोल’ के प्रमोशन के साथ ही उन्हें मीर रंजन नेगी से भी मिलना था इसीलिए उन्होंने शो में आना मंजूर कर लिया। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान जॉन और बिपाशा ने स्टेज पर भी परफॉर्म किया। इस शुक्रवार को प्रसारित होने वाले गाला एपिसोड की खासियत यह है कि हमेशा कम अंक पाने वाले रोनित रॉय इस बार जबरदस्त परफॉर्मेस देते हुए नजर आएंगे।
रोनित की तरह ही हमेशा पीछे रहने वाली सोनाली कुलकर्णी ने भी इस खिताब को जीतने की जी-जान से कोशिश शुरू कर दी है। मीर रंजन नेगी द्वारा परफॉर्मेस देने के बाद बिपाशा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने नेगी से साथ में डांस करने के लिए कहा। इन दोनों को डांस करते हुए देख कर जॉन से भी रहा नहीं गया और वह भी इन दोनों के साथ हो लिए।