bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

दूधमुंही से कुकर्म पर गुस्सा फूटा

रायपुर. शहीद राजीवपांडे नगर में गुरुवार सुबह एक कुकर्मी किशोर को मोहल्ले के लोगों ने मौके पर दबोच लिया। उस पर डेढ़ साल की बच्ची से कुकर्म का आरोप है। शर्मनाक घटना से उत्तेजित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। उसे लात-घूसे मारते हुए थाने तक लाया और पुलिस को सौंप दिया। भीड़ वही डटी रही और आरोपी का जुलूस निकालने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया।

सूचना पर एएसपी ट्रैफिक जीएस ठाकुर और माना सीएसपी जीएस बांबरा थाने पहुंचकर स्थिति संभाली। सुबह 9.30 बजे डेढ़ साल की बच्ची घर के सामने खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले रूपलाल साहू (16) की नियत बदली। बच्ची को दबोचा और घर ले जाकर बंद कमरे उससे कुकर्म करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर खाना बना रही बच्ची की मां दौड़ी।

हल्ला होने पर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खुलवाया। बच्ची को जख्मी हालत में तत्काल डा. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी रूपलाल एक साल पहले मोबाइल चोरी के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। उसका पिता किसी फैक्ट्री में चौकीदारी करता है।

घटना के बाद राजेंद्रनगर थाने में आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर बच्ची से बलात्कार के अलावा हत्या के प्रयास का मामला भी कायम किया गया है। कुकर्म की खबर फैलते ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में शिव सैनिक भी थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शकारियों का समर्थन करते हुए आरोपी को भीड़ को सौंपे जाने दबाव बनाया। शर्मनाक कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की भी मांग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: