ग्वालियर. सौरव गांगुली ने पाक के खिलाफ चौथे वनडे में गुरुवार को कॅरिअर का 100वां विकेट लेते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। वे वनडे में
100 विकेट लेने के साथ ही 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने यह उपलब्धि पाक ऑल राउंडर आफरीदी को आउट करते हुए हासिल की। इस सूची में उनके अलावा सचिन तेंडुलकर (405 वनडे, 154 विकेट, 15835 रन) और श्रीलंका के जयसूर्या (403 वनडे, 307 विकेट, 12207 रन) के नाम हैं। इसी मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने 200वां विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर शोएब मलिक को क्लीन बोल्ड आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। वे इस सूची में जगह बनाने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, श्रीनाथ, आगरकर और कपिल के नाम इसमें हैं।
गांगुली के वर्ष दर वर्ष विकेट
वर्ष- मैच- विकेट
2007*- 31- 7*
2004- 31- 6
2003- 22- 7
2002- 32- 13
2001- 23- 10
2000- 32- 13
1999- 41- 19
1998- 36- 6
1997- 38- 19
प्रमुख देशों के विरुद्ध जहीर के विकेट-
मैच- विरुद्ध देश - विकेट
15- जिम्बाब्वे - 32
22- श्रीलंका - 31
15- न्यूजीलैंड - 24
21- पाकिस्तान - 24
19- ऑस्ट्रेलिया - 19
12- इंग्लैंड - 14
11- द. अफ्रीका - 12
10- वेस्टइंडीज - 10
जहीर के वर्ष दर वर्ष विकेट-
वर्ष- मैच- विकेट
2007*- 33- 39*
2006- 8- 9
2005- 14- 20
2004- 12- 14
2003- 26- 38
2002- 22- 38
2001- 16- 24
2000- 13- 18