अमृतसर. प्रसिद्ध नाटककार हरभजन जब्बल का वीरवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शाम को शहीदां शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया
गया। खबर मिलने के बाद पूरे कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री बादल, सूचना एवं लोकसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सेहतमंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, नवजोत सिद्धू ने जब्बल के निधन को कला के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति करार दिया है। 1941 में तरनतारन में जन्मे श्री जब्बल 40 वर्ष तक थिएटर, रेडियो, फिल्म और चैस के कारोबार से जुड़े रहे।