मानसा. अध्यापक के जलील करने के बाद यहां के गांव हीरेवाला की दो लड़कियों ने वीरवार को जहर निगल लिया। छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यूडीशियल
मैजिस्ट्रेट फस्र्ट कलास संदीप सिंगला ने उनके बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मोदन सिंह की लड़की वीरपाल कौर कक्षा 11वीं और सूरज सिंह की वीरपाल कौर 12वीं की छात्रा है। वे मंगलवार को स्कूल नहीं गईं। वीरपाल ने बताया कि बुधवार अध्यापक ने उन्हें अपशब्द बोले, डंडों से पीटा और चरित्र पर शक कर उन्हें जलील किया।
अध्यापक फरार
पुलिस ने अध्यापक जसबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके आवास पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। अध्यापक एकनूर खालसा फौज का जिला प्रधान है। उसने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लड़कियों ने स्कूल टाइम में नहीं बल्कि देर सायं घर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इनमें से एक लड़की पहले भी ऐसा कर चुकी है।