bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

किट बैग से निकले हथियार

जालंधर. सिटी डोमिनेशन के तहत वीरवार को पुलिस ने न्यू जवाहर नगर मार्कीट में टाटा सफारी से तेजधार हथियार व बेसबैट बरामद किए। पुलिस ने कपूरथला kitनिवासी गाड़ी चालक धीरोवाल निवासी जतिंदर सिंह व कपूरथला के गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के साथ तीन लड़कियां भी थी। युवक अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे थे। कार में शराब की खाली बोतलें व कैन भी पड़े थे। डीएसपी धर्म सिंह उप्पल ने बताया कि नाका देख युवक भागने की फिराक में थे।

थाना 6 के एरिया में की नाकाबंदी
सिटी डोमिनेशन प्लान की सुपरविजन कर रहे डीएसपी धर्म सिंह उप्पल व थाना 6 के प्रभारी गुरमीत सिंह ने टीम के साथ एरिया की नाकाबंदी की। न्यू जवाहर नगर मार्कीट, गोल मार्कीट, गीता मंदिर के पास, सिटी अस्पताल के पास मैनब्रो चौक और रविदास चौक में नाकेबंदी की गई। पुलिस ने बिना दस्तावेज मोटरसाइकिल जब्त कर एक दर्जन से ज्यादा चालान काटे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: