bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कनाडा की डाक्यूमैंट्री फिल्म में लालू

नई दिल्ली. lalu prasad yadav आईआईएम के छात्रों को मैनजमैंट का पाठ पढ़ाने वाले रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की छवि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो चुकी है। शायद इसी वजह से कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कापरेरेशन ने अपनी एक डॉक्यूमैंट्री फिल्म के लिए भारतीय राजनेताओं में से सिर्फ लालू को चुना है।

‘इंडिया रीबॉर्न’ नामक यह डॉक्यूमैंट्री उद्योग, आईटी व कृषि समेत भारत के उन सभी क्षेत्रों से संबंधित लोगों पर केंद्रित है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व से आजाद भारत पर अमिट छाप छोड़ी है। चार घंटे की इस डाक्यूमैंट्री में लालू अपने जीवन के विभिन्न क्षणों को बांटते नजर आएंगे। वे बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवाड़िया गांव में पशुओं को चराने से लेकर देश का रेलमंत्री बनने तक की सफलता की कहानी बताएंगे।

डॉक्यूमैंट्री के इस हिस्से की कुछ शूटिंग मंगलवार को पटना में लालू की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी निवास 10 सकरुलर रोड पर की गई। राबड़ी को छठ पूजा के लिए गेहूं सुखाते हुए फिल्माया गया। बाद में सीबीसी के दल का आग्रह स्वीकारते हुए लालू ने पटना जंक्शन से रेल में सवार होकर तीन किमी दूर राजेंद्र नगर टर्मिनल तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय रेल की सफलता के पीछे के कारणों को उजागर किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: