भोपाल.
म्यूजिक और मस्ती की दुनिया में 94.3 माय एफएम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। भोपाल और इंदौर में यह फास्टेस्ट ग्रोइंग रेडियो चैनल बन गया है। मशहूर मार्केट रिसर्च कंपनी एसी निल्सन के अक्टूबर में किए गए सर्वे के मुताबिक भोपाल और इंदौर में माय एफएम को मोस्ट यूथफुल और अप-मार्केट रेडियो चैनल पाया गया।
चैनल को सेक्शन-ए (15-24 एज ग्रुप) में मैक्जिमम लिसनरशिप मिली है। इससे पहले माय एफएम अहमदाबाद में फास्टेस्ट ग्रोइंग रेडियो ब्रांड और चंडीगढ़ व जयपुर में मोस्ट पॉपुलर रेडियो चैनल का खिताब हासिल कर चुका है।
इंदौर में लांचिंग के केवल दो महीनों में ही चैनल को श्रोताओं की ओर से 85 फीसदी अनएडेड ब्रांड रिकॉल हासिल हुए। सेक्शन-ए के 15-24 वर्ष एज ग्रुप में भी इसे 90 रिकॉल मिले। सुनने वाले किसी भी अन्य नए रेडियो चैनल के मुकाबले माय एफएम को चार गुना ज्यादा याद कर रहे थे।
भोपाल में हरेक पांच श्रोताओं में दो माय एफएम के दीवाने हैं। यहां माय एफएम सबसे पसंदीदा चैनल के रूप में उभरा है। लांचिंग के चार महीनों में ही यहां इसे 84 फीसदी ब्रांड रिकॉल मिले हैं, यानी 84 फीसदी लोगों के लिए एफएम का मतलब माय एफएम ही है।