bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कोलार में लहराया कांग्रेस का परचम

भोपाल. victory कोलार नगरपालिका के चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद सहित 9 पार्षदों का चुनाव जीत लिया है। भाजपा के 10 पार्षद चुनाव जीते हैं। दो वार्डे में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई है। परिषद बनाने के लिए कांग्रेस को दो और भाजपा को एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन जुटाना होगा। यहां मंगलवार को मतदान हुआ था।

कांग्रेस की ओर से यहां टिकट वितरण और चुनाव प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के खेमे ने संभाल रखी थी। नगरपालिका बनने के बाद पहली बार हुए इन प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती मुन्नी मंगलसिंह ने भाजपा की श्रीमती मुकुल वाजपेयी को 3,148 वोटों से हराया।

कोलार में टिकट वितरण में भाजपा की ओर से वाणिज्यिक कर मंत्री बाबूलाल गौर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस जीत के साथ ही कांग्रेस के खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। श्री पचौरी के समर्थकों ने क्षेत्र में विशाल विजय जुलूस निकाला और मिठाई बांटी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: