Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood एक आम आदमी की खरीदारी और सेलिब्रिटीज की खरीदारी में जमीन आसमान का फर्क होता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि अभिनेत्री एंजेलिना जोली
और ब्रेड पिट ने दुबई में एक टापू खरीदा है। माना जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी यहां रह कर आम लोगों का ध्यान मानव कल्याण की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
ये दोनों यहां पर्यावरण के विकास के लिए अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं और लोगों को इसकी अहमियत का अहसास कराने की कोशिश भी करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां दोनों सेलिब्रिटीज पूरी तरह से इकोफ्रेंडली लाइफ स्टाइल अपनाएंगे ताकि दूसरों को भी इससे प्रेरणा मिले। इस वल्र्ड आइलंड नामक टापू की कीमत 4 करोड़ 90 लाख डॉलर है। इसका साइज 23,000 से 83,000 वर्ग मीटर बताया जा रहा है।
वर्ष 2005 में ब्रेड और एंजेलिना कंबोडिया से गोद लिए गए अपने बच्चे मैडाक्स के साथ दुबई आए थे और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे यहां एक टापू खरीदने जा रहे हैं। वर्ल्ड आइलैंड पर ब्रेड और एंजेलिना की प्राइवेसी के लिए पूरा इंताजाम किया जाएगा और वहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी रखी जाएगी।
दूसरी ओर खबर यह है कि जोली ने इथोपिया की जिस बच्ची को गोद लिया था उसके खोए हुए परिवार के सदस्य बच्ची पर पुन: अधिकार के लिए आगे आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जारा उनकी बच्ची है और वे उसे वापस अफ्रीका ले जाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अनाथालय द्वारा जारी किए गए दस्तावेज गलत हैं और बच्ची की मां अभी जिंदा है।