bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हज की पहली उड़ान आज

जयपुर. haj हज के मुकद्दस सफर के लिए इस साल की पहली उड़ान में 167 यात्री जाएंगे।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष फिरोज खान ने गुरुवार को बताया कि फ्लाइट रवाना होने से चार घंटे पहले हजयात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचना होगा। शुक्रवार सुबह 8 बजे पहली उड़ान के यात्री रिपोर्टिग स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे विमान को हरी झंडी दिखाएंगी।

हज पर जाने वाले यात्री गुरुवार से रिपोर्टिग स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। फिरोज खान ने हजयात्रियों से रिपोर्टिग स्थल पर कम से कम लोगों को साथ लाने की अपील की है, जिससे हजयात्रियों को परेशानी न हो।

वीआईपी कोटे का इंतजार
हज कमेटी को वीआईपी कोटे की सूची अभी नहीं मिली है और प्रतीक्षा सूची के बारे में भी सूचना नहीं है। प्रवक्ता शकील अहमद का कहना है कि प्रतीक्षा सूची जल्दी ही बन जाएगी और वीआईपी कोटे के नाम भी जल्दी आ जाएंगे। इन्हें मिलाकर इस बार भी हजयात्रियों की संख्या 4900 से अधिक होने की संभावना है।

पिछले साल के आवेदकों के पैसे नहीं पहुंचे
हजयात्रा 2006 द्वितीय के लिए आवेदन करने वाले बहुत से लोगों के पैसे अब तक नहीं पहुंचे हैं, जबकि उनके एक साल बाद हजयात्रा 2007 में नंबर नहीं आने वाले आवेदकों के पैसे पहुंचना शुरू हो गए। हज कमेटी की मीडिया प्रभारी नाजमा अख्तर ने कहा कि हज कमेटी लोगों के पैसे उनके घर पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

ख्वाहिश अधूरी रही
हजयात्रा 2007 के हजयात्रियों की हज हाउस में ठहरने की ख्वाहिश अधूरी रही। शिलान्यास के 14 महीने बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों है।

सवा साल का अरश भी जाएगा यात्रा पर
जयपुर. सवा साल का अरश भी 16 नवंबर को जाने वाली पहली फ्लाइट में हज के लिए रवाना होगा। पन्नीगरान सुभाष चौक में रहने वाले अरश के पिता फारूख उद्दीन ने बताया कि वे अपने बेटे को हज पर ले जाने पर बेहद खुश हैं। अल्लाह ने उसको ऐसी खुशनसीबी दी है कि वह सवा साल में ही हाजी बन जाएगा। इसे लेकर परिवार में कई दिन से खुशियों का माहौल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: