bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

खुराफाती मैसेज

अजमेर.दरगाह में बम विस्फोट की वारदात के बावजूद शहर में अमन व सांप्रदायिक सद्भाव पर आंच नहीं आने से राहत की सांस ले रहे प्रशासन की नींद इन दिनों उन्माद फैलाने वाले मोबाइल संदेशों ने उड़ा रखी है। खुफिया महकमा एसएमएस का सोर्स तलाशने में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक एसएमएस दरगाह क्षेत्र में अनेक लोगों को भेजा गया है। माना जा रहा है कि शरारती तत्व शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए एसएमएस का सहारा ले रहे हैं। दरगाह बम विस्फोट के बाद भी शहर के साम्प्रदायिक सद्भाव पर कोई असर नहीं पड़ा था। हालांकि विस्फोट के फौरन बाद कुछ लोगों ने उपद्रव फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों समुदायों के लोगों ने इसे नाकाम कर दिया।

* एसएमएस कई लोगों को भेजा गया है। एसएमएस भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-गजानंद वर्मा, एएसपी, सीआइडी इंटेलिजेंस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: