bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

22 साल की मॉडल ने लगाया फंदा

डेराबस्सी. late verma स्थानीय गुलमोहर सिटी में बुधवार शाम मॉडल भानू वर्मा (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर-८२ में चुनरी के फंदे से झूलता मिला। उस समय घर पर उसका एनआरआई पति कुलदीप सिंह भंगु (58) और दो नौकर मौजूद थे।

कुलदीप ने बताया कि भानू उर्फ सुनीता दो हफ्ते पहले अपने ढाई वर्षीय बेटे शान की मौत से डिप्रेशन में चली गई थी। पुलिस ने सीआरपीसी १७४ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडलिंग की दुनिया में सुनीता भानू वर्मा के नाम से मशहूर थी। वह गुरदास मान समेत पंजाबी गायकों की कई वीडियो एलबम में काम कर चुकी थी। उसके वीडियो शूट की नई एल्बम २५ नवंबर को रिलीज होने वाली है। कुलदीप १९६७ से यूएसए में सेटल हैं। सुनीता और कुलदीप के बेटे ने बीमारी के कारण १ नवंबर को दम तोड़ दिया था। कुलदीप उस समय यूएसए में थे और अगले दिन डेराबस्सी पहुंचे।

कुलदीप के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुनीता अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कोई आवाज न आने पर नौकर प्रकाश और सुनील की मदद से दरवाजा तोड़ा। सुनीता ने बेड पर चढ़ कर दरवाजे की चौखाट व ऊपर ग्रिल से चुनरी का फंदा लगाया और खुदकशी कर ली थी।

उसे एक प्राइवेट क्लीनिक और फिर सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स ने सुनीता को मृत करार दिया। सुनीता की गर्दन पर गला घुंटने के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने सुनीता के ममेरे भाई दिनेश ठाकुर के बयान पर सीआरपीसी १७४ के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को

९क् देश घूम चुके कुलदीप मूल रूप से रुड़की हीरा नजदीक चमकौर सहिब के रहने वाले हैं। आयु में करीब तीन गुना छोटी सुनीता का उसके जीवन में आना एक संयोग था। कुलदीप के अनुसार वह चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने मकान में आया करता था। वहां २क्क्३ में सुनीता ने उसके पास किराये पर कमरा लिया।

सुनीता पुत्री चेतराम वासी राजगढ़, जिला सिरमौर, हिमाचल 10वीं तक पढ़ी थी। उसके मां-बाप और भाई-बहन कोई नहीं था। चंडीगढ़ में उनकी मुलाकातें प्यार में बदल गईं और २00४ में दोनों ने शादी कर ली। कुलदीप की पहले ही अमेरिका में शादी हो चुकी थी और वह तीन बच्चों का पिता था।

कुलदीप के मुताबिक तलाक होने के कारण वह विदेश में परिवार से अलग रह रहा था। वह नवंबर, २क्क्६ में यूएसए चला गया। वहां उसका कम्प्यूटर्स का कारोबार है। गुलमोहर सिटी के फोर बेडरूम फ्लैट में सुनीता दो नौकरों और बेटे शान के साथ इस साल अगस्त से रह रही थी।

अनसुलझे सवाल
कुलदीप तलाकशुदा है या नहीं, इसका प्रमाण नहीं दे पाया। सुनीता से शादी का सर्टिफिकेट और यूएसए ले जाने के लिए उसके पासपोर्ट दस्तावेज अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उसके बेटे का जन्म रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिलने पर ही उसके मां-बाप के बारे में पुख्ता सबूत मिलेंगे।

भले ही सुनीता के पास फोर बेडरूम फ्लैट, ऑलीशान गाड़ी की सुविधा थी, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता और पति से दूर पारिवारिक जीवन में तालमेल कैसा था, इस पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: