bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोहाली हवाई अड्डे को एयरपोर्ट अथॉरिटी की मंजूरी

चंडीगढ़. मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वीरवार को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी। पंजाब सरकार को भेजे एक पत्र में अथॉरिटी ने कहा है, प्रोजेक्ट के लिए भेजी गई सर्वे टीम का मानना है कि एयरपोर्ट के लिए 300 एकड़ जमीन चाहिए।

बी 747 टाइप के प्लेन चलेंगे :
पत्र के मुताबिक भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बी 747 टाइप के विमान उड़ाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी यहीं से चलेंगी।

और कितनी बाधाएं:
अब यह योजना केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को भेजी जाएगी। उड्डयन सचिव अशोक चावला तीन माह पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। मंत्रालय की मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनोमिक अफेयर्स के पास भेजा जाएगा। चंडीगढ़ स्थित सेना के मौजूदा एयरपोर्ट के पास वाली तीन सौ एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं।

हवाई अड्डा बनने से पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:
यह हवाई अड्डा बनने में करीब चार साल लगेगा, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ही इंटरनेशनल उड़ानों की मंजूरी केंद्र से लेने में जुटी है। बकौल मुख्य सचिव आर.आई. ंिसंह ‘केंद्र सरकार ने इस पर लगभग हामी भर दी है।’

वीआईपी एप्रन में बदलेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट :
आर.आई. ंिसंह के अनुसार मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट को वीआईपी एप्रन में बदल दिया जाएगा। यहां से केवल वीआईपी फ्लाइट्स की ही उड़ानें होंगी। घरेलू एयरलाइंस भी मोहाली एयरपोर्ट को शिफ्ट होंगी।

>> एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मंजूरी पंजाब में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में एक महान प्राप्ति है।
प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री

>> सैद्धांतिक मंजूरी आज मिल गई है। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनोमिक अफेयर्स की मंजूरी के बाद एमओयू साइन किया जाएगा और भूमि अधिग्रहण होगा। इसके लिए अथॉरिटी को दो साइट्स दिखा दी गई हैं।
आर.आई सिंह, मुख्य सचिव, पंजाब

किसकी-कितनी हिस्सेदारी
प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ग्रेटर मोहाली डवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू साइन किया जाएगा। इसके तहत गमाडा प्रोजेक्ट का 49 फीसदी और एयरपोर्ट अथॉरिटी 51 फीसदी खर्च वहन करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: