News
International International लाहौर
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर से नजरबंदी का आदेश एक बार फिर से हटा लिया गया है। प्राप्त खबरों के अनुसार पंजाब प्रांत के गृहसचिव खुसरो परवेज ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि बेनजीर की नजरबंदी खत्म कर दी गई है। उनका कहना है कि बेनजीर भुट्टो पर नजरबंदी का आदेश रैली में जाने से रोकने के लिए दिया गया था और ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि इस रैली में आत्मघाती हमलों की संभावना व्यक्त की गई थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधनमंत्री को दूसरी बार लाहौर में उस वक्त नजरबंद कर लिया गया था जब वे इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए जाने वाली थी ।
बेनजीर पर से नजरबंदी के आदेश की वापसी को अमेरिकी विदेश उपमंत्री मंत्री की पाकिस्तान यात्रा को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब से कुछ ही घंटो बाद अमेरिका के विदेशमंत्री उपमंत्री जॉन नेगोप्रांटे पाकिस्तान पहुंचने वाले है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकीं इस यात्रा का मकसद पाकिस्तान में लगे आपातकाल को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास है ।